रजत जयंती वर्ष में दो दिन मनेगा नववर्ष मेला, आयोजन समिति की पुन: कमलेश अरोड़ा अध्यक्ष, प्रदीप श्रीवास्तव महामंत्री बने

Wednesday, May 7, 2025 - 19:31
Updated: 1 year ago
0
रजत जयंती वर्ष में दो दिन मनेगा नववर्ष मेला, आयोजन समिति की पुन: कमलेश अरोड़ा अध्यक्ष, प्रदीप श्रीवास्तव महामंत्री बने

मथुरा (आरएनआई) नववर्ष मेला समिति की बैठक में कमलेश अरोड़ा को अध्यक्ष, प्रदीप श्रीवास्तव को महामंत्री एवं मुकेश शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रतिवर्ष नवसंवत्सर (हिंदू नववर्ष) की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले विशाल नववर्ष मेला के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष में इस बार नवसंवत्सर 2083 पर दो दिवसीय मेला आयोजित होगा।

यह निर्णय नववर्ष मेला समिति मथुरा की बीती देर रात्रि को सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह डॉ. संजय अग्रवाल ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में संरक्षक जीएलए विश्व विद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल करांची वाले एवं जयप्रकाश शर्मा अगरबत्ती वाले, पांच उपाध्यक्ष यादवेंद्र अग्रवाल, योगेंद्र शर्मा, डॉ० सी० एल० डुल्लू, डॉ० शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं लोकेश गर्ग, पांच मंत्री डॉ० दीपा अग्रवाल, योगेश आवा, रजत बाल्मीकि, अनिरुद्ध अग्रवाल एवं सुभाष सैनी, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल सर्राफ एवं सह कोषाध्यक्ष गंगाधर अरोड़ा, प्रचार प्रमुख विशाल रुहेला एवं सह प्रचार प्रमुख समीर बंसल, दिनेश सिंह सिकरवार कार्यालय प्रमुख एवं सह कार्यालय प्रमुख देवेश कुमार होंगे। इनके अलावा प्रतियोगिता प्रमुख हरवीर सिंह एवं सह प्रतियोगिता प्रमुख दीपेश श्रीवास्तव, योगेश एवं राजीव पाठक होंगे।
श्रीवास्तव, योगेश एवं राजीव पाठक होंगे।

महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नवसंवत्सर 2083 को नववर्ष मेला के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष में इस बार मेला दो दिवसीय होगा। मेला स्मारिका का प्रकाशन होगा। स्मारिका समिति सहित विभिन्न समितियों की घोषणा की गई है।  कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल और सह कोषाध्यक्ष गंगाधर अरोड़ा ने गतवर्ष मेला के आय- व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। मेला समिति द्वारा ग्यारह हजार रुपये की धनराशि का चैक सेवा भारती को दिया।    

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग प्रचारक अरुण पांचजन्य, विजय बंटा महानगर कार्यवाह, डॉ० अजय शर्मा, महावीर शर्मा, राजीव कृष्ण, प्रदीप अग्रवाल, बल्देव प्रसाद अग्रवाल, जयपाल सिंह सिसोदिया, ललिता गुप्ता, राजू यादव अध्यक्ष भाजपा महानगर, राहुल गोपाल यादव, अवधेश उपाध्याय, रामदास चतुर्वेदी, नयन शर्मा, तरुण सैनी, बबीता अग्रवाल, डॉ० सीमा मिश्रा, डॉ० जमुना शर्मा, रामकिशन पाठक, तपेश भारद्वाज, नानक चंद्र महावर, अजय शर्मा, केशव गौड़, कान्हा यादव एवं पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User