रक्षाबंधन के शुभ अवसर मुख्यमंत्री जी ने कन्या सुमंगला योजना की राशि को 15000 से बढ़ाकर ₹25000 करने की घोषणा की

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर कन्या सुमंगला के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री जी के संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष मे देखा गया। सांसद श्री मिथिलेश कुमार ने जनपद के कन्या सुमंगला के 15 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया तथा बालिकाओं से बंधवाई राखी।

Wednesday, August 30, 2023 - 16:46
Updated: 3 years ago
0
रक्षाबंधन के शुभ अवसर मुख्यमंत्री जी ने कन्या सुमंगला योजना की राशि को 15000 से बढ़ाकर ₹25000 करने की घोषणा की

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुधवार को लोक भवन लखनऊ में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर कन्या सुमंगला के लाभार्थियों से संवाद किया तथा बालिकाओं से राखी बंधवाकर उन्हें उपहार भेंट किये। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कन्या सुमंगला के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रट के वीसी कक्ष में राज्यसभा सांसद श्री मिथिलेश कुमार की उपस्थिति में देखा गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कन्या योजना की राशि को 15000 से बढ़ाकर ₹25000 करने की घोषणा की।
कार्यक्रम के सजीव प्रसार के उपरान्त में सांसद श्री मिथिलेश कुमार ने जनपद के कन्या सुमंगला के 15 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया तथा बालिकाओं द्वारा माननीय सांसद को राखी बांधी गई तथा महिला कल्याण विभाग शाहजहांपुर द्वारा बालिकाओं को उपहार भी भेंट किए गए। इस दौरान सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, नवजात बालिकाओं के परिवार की आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं बालिकाओं के जन्म के प्रति आमजन में सकारात्मक विकसित करने के साथ बेटियों के उज्जवल भविष्य की आधारशिला है जिस हेतुु बालिकाओं के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा हेतु छः विभिन्न चरणों में 15000 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से बालिकाओं को दी जा रही है। इस दौरान उन्होने सभी लाभार्थियों उपहार भेंट करते हुये शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डॉक्टर सुरेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री गौरव मिश्रा, एवं महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User