रंजिश के चलते बच्चों को लड्डू में जहर देने का आरोप, तीन बच्चों की लड्डू खाने से तबीयत बिगड़ी

Saturday, March 2, 2024 - 15:14
Updated: 3 years ago
0
रंजिश के चलते बच्चों को लड्डू में जहर देने का आरोप,  तीन बच्चों की लड्डू खाने से तबीयत बिगड़ी

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खेड़ा बलायकोट में पड़ोसी द्वारा रंजिशन तीन बच्चों को जहरीला लड्डू खिलाने का मामला प्रकाश में आया है। तीनों मासूम बच्चे आईसीयू में भर्ती हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खेड़ा बलायकोट निवासी बच्चों के पिता बहार खां ने बताया वह कल काम पर गया था लौट कर आया तो उसके तीन बच्चे मरियम 9 वर्ष, जारा 8 वर्ष,मिसवा4 वर्ष तीनों को उल्टी हो रही थी। रात को उसने सोचा हो सकता है कुछ फास्ट फूड खाने की वजह से ऐसा हो रहा होगा। लेकिन बच्चों के पेट में आग पड़ रही थी। बच्चे लगातार चिल्ला रहे थे। सुबह उसने बच्चों से पूछा तो बड़ी बेटी ने बताया पड़ोसी शहान पुत्र इरफान खां उर्फ लल्लन ने उन सबको लड्डू खिलाया था।बकौल पिता पड़ोसी अंदर से उनसे बुराई रखता है।सुबह बच्चों की हालत में सुधार न होने पर उन्हें सीएचसी ले जाया गया।जहां से हालत गंभीर होने पर तीनों मासूमों को जिला अस्पताल रिफर किया गया। जिला अस्पताल में आईसीयू में तीनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User