योगेश्वर शर्मा ने भाजपा से महापौर पद के लिए पेश की दावेदारी

Thursday, April 16, 2026 - 20:09
0
योगेश्वर शर्मा ने भाजपा से महापौर पद के लिए पेश की दावेदारी

पंचकूला (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश्वर शर्मा ने आज पंचकूला नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए औपचारिक रूप से आवेदन कर दिया। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे उनके प्रति जनसमर्थन और संगठनात्मक मजबूती स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

योगेश्वर शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ जिला प्रधान अजय मित्तल को अपना आवेदन पत्र सौंपा। इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, प्रधान सतीश कुमार, योगी मथूरिया, तरुण कुमार, राजेश्वर शर्मा एवं अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनके साथ आऐ कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया।

उल्लेखनीय है कि योगेश्वर शर्मा इससे पहले पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है तथा क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

इस मौके पर योगेश्वर शर्मा ने कहा कि वे पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी नेतृत्व के हर निर्णय का सम्मान करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि पार्टी उन्हें महापौर पद के लिए उम्मीदवार घोषित करती है, तो वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ चुनाव लड़ेंगे तथा जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि पंचकूला शहर के विकास, स्वच्छता, ट्रैफिक प्रबंधन, जल निकासी, पार्कों के रखरखाव और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वे शहर की समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए जनसहभागिता के साथ कार्य करेंगे और पंचकूला को एक आदर्श एवं आधुनिक शहर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User