यूपी विधानसभा में बसपा-कांग्रेस से बड़ा कार्यालय छीना गया

यूपी विधानसभा में बसपा व कांग्रेस को कार्यालय की जगह केबिन देने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा में कांग्रेस के दो व बसपा का एक सदस्य है।

Sunday, November 26, 2023 - 14:03
0
यूपी विधानसभा में बसपा-कांग्रेस से बड़ा कार्यालय छीना गया

लखनऊ, (आरएनआई) उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा और कांग्रेस को कार्यालय की जगह अब केबिन आवंटित किया गया है। लंबे अरसे से विधानसभा में बसपा और कांग्रेस को बड़ा कक्ष आवंटित था।

अब बसपा और कांग्रेस कार्यालय को मिलाकर सपा कार्यालय को बड़ा किया गया है। दोनों दलों को लोक दल, सुभासपा कार्यालय के पास केबिन आवंटित किया गया है।

कार्यालय छीनने पर कांग्रेस और बसपा के नेताओं ने नाराजगी जताई है। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने कहा कि दोनों दलों के लिए नए ऑफिस बनाए जाएंगे।

बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर पार्टी के लिए कार्यालय आवंटित करने की मांग की जाएगी। फिलहाल पार्टी को एक छोटा केबिन दिया गया है। अध्यक्ष द्वारा कार्यालय देने का आश्वासन पूर्व में दिया गया था।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के दो सदस्य है जबकि बसपा का एक सिर्फ एक ही सदस्य है। प्रदेश की 402 सदस्यीय विधानसभा में आराधना मिश्रा मोना व वीरेंद्र चौधरी कांग्रेस के सदस्य हैं। जबकि उमा शंकर सिंह बसपा के सदस्य हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User