यूपी में मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस हिरासत में 8 युवक

कासगंज में एक युवती के साथ उसके मंगेतर के सामने ही 8 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने मंगेतर को पीटकर धमकाया और युवती को दो दिन तक डराया। पुलिस ने आठ युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं युवती का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Monday, April 14, 2025 - 11:00
0

कासगंज (आरएनआई) मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती के साथ आठ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपित मंगेतर को पकड़कर पीट-पीटकर धमकाते रहे। दहशत के चलते दोनों घर चले गए। दो दिन बाद युवती ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवती का मेडिकल कराया गया।

मामले में पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। एक युवती की पिछले दिनों शादी तय हुई है। दो दिन पूर्व शाम चार बजे युवती मंगेतर के साथ बाइक से पिकनिक स्पाट नदरई झाल पुल पर घूमने गई। वहां पर युवती मंगेतर से फोटो खिंचवा रही थी। इसी बीच बाइक सवार युवक पहुंचे और फब्तियां कसना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर चार युवकों ने मंगेतर के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

जब युवती ने विरोध किया तो उसे पकड़कर घसीटते हुए पुल पर बनी कोठरी में ले गए। वहां पर आठ युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित बाहर मंगेतर को पीट-पीटकर धमकाते रहे। युवकों के भागने के बाद वह मंगेतर के साथ घर लौट गई। दहशत के चलते उसने अपनी मां को भी कुछ नहीं बताया। उसकी तबीयत बिगड़ती देख मां ने जब बार-बार पूछा तो उसने रोते हुए घटना की जानकारी दी।

शनिवार दोपहर यूपी 112 को फोन कर पुलिस बुलाई गई। युवती से साथ सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी होने पर एएसपी, सीओ सदर और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। बंद कमरे में युवती से बातचीत करने के बाद आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें दौड़ पड़ी। इसके साथ ही युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया।

देर शाम तक पुलिस ने आठों आरोपितों को पकड़ लिया। इनमें से एक जनप्रतिनिधि का खास बताया जा रहा है। पुलिस पहले इन्हें थाने ले गई और उसके बाद नई पुलिस लाइन में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ बताने को तैयार नहीं है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User