मोहब्बतपुरा में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, ब्लॉक प्रमुख पूनम पाण्डेय ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
हाथरस (आरएनआई) विकासखंड की ग्राम पंचायत मोहब्बतपुरा में ब्लॉक प्रमुख पूनम पाण्डेय ने क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।कार्यक्रम में दीपक शर्मा, विवेक रावत, नेम सिंह, राजबहादुर शर्मा, दिनेश शर्मा, पवन शर्मा, मुकेश शर्मा, रोहित शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, रूपा माहौर, रामस्वरूप रावत, राम खिलाड़ी शर्मा और रानू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख का स्वागत करते हुए क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के लिए आभार जताया। इस मौके पर पूनम पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

