मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को सागर में बीजेपी प्रत्याशी लता वानखेड़े के नामांकन पत्र दाखिल कराने पहुंचे

 इसके बाद उनके समर्थन में रोड शो किया। सीएम ने राज्य की सभी सीटों पर जीत का दावा किया, सागर में सीएम मोहन यादव का रोड शो। 

Thursday, April 18, 2024 - 21:50
Updated: 3 years ago
0
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को सागर में बीजेपी प्रत्याशी लता वानखेड़े के नामांकन पत्र दाखिल कराने पहुंचे

सागर (आरएनआई) बीजेपी प्रत्याशी लता वानखेड़े के नामांकन के दो सेट आज भरे गए. इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश प्रदेश मोदीमय है. एमपी में बीजेपी सभी 29 सीटे जीतेंगे। 

बीजेपी प्रत्याशी लता वानखेड़े के नामांकन के दो सेट आज भरे गए. इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश प्रदेश मोदीमय है. एमपी में बीजेपी सभी 29 सीटे जीतेंगे। 

सीएम मोहन यादव आज हेलीकाप्टर से भोपाल से सागर आए. उनका मोतीनगर चौराहे से बाजे गाजे और डीजे के साथ रोड शो आरंभ हुआ. एक खुले ओरछा रथ वाहन में सीएम मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े के समर्थन रोड शो किया। 

उनके साथ  मंत्री प्रहलाद पटेल, गोविंद राजपूत, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, सांसद राजबहादुर सिंह ,जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, मेयर संगीता सुशील तिवारी जिलापंचायत अध्यक्ष हीरासिंग राजपूत जनता का अभिवादन करते हुए निकले. रोड शो शहर के चमेली चौक,बड़ा बाजार,कोतवाली  से होता हुआ तीनबत्ती पर आकर खत्म हुआ। 

तीनबत्ती पर डा गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सीएम का काफिला नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर चला गया. पहले कटरा चौकी तक रोड शो निर्धारित हुआ। 

लेकिन सीएम को दूसरे क्षेत्रों में  कार्यक्रम थे इसके चलते तीनबत्ती पर ही खत्म कर दिया गया. इस दौरान जगह जगह लोगो ने फूल बरसाकर स्वागत किया. सीएम के स्वागत के लिए कई जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। 

सीएम मोहन यादव के साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का रोड शो सागर में प्रस्तावित था. जिला बीजेपी ने इसकी जानकारी मीडिया को दी थी. लेकिन किसी कारणवश वीडी शर्मा शामिल नहीं हो सके. प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने  अपने लोकसभा क्षेत्र खजुराहो में सभाएं ली। 

रोड शो के उपरांत सीएम मोहन यादव  ने  जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के समक्ष  लता वानखेड़े का नामांकन निर्देशन पत्र जमा कराया. इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। 

सागर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा लता वानखेड़े का एक और नामांकन दाखिल हुआ. इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह, विधायक  प्रदीप लारिया और जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया उपस्थित रहे.  नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज सागर में महिला प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र लता वानखेड़े का जमा कराने आए हैं. इसके पहले रोड शो किया. सभी मंत्री विधायक साथ है. इस दौरान मिले जनसमर्थन से ऐसा लग रहा है कि पूरा सागर,एमपी और देश मोदी मय है. बीजेपी मध्यप्रदेश में  पूरी 29 सीटे जीतेगी। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User