मोहनलाल की पुण्यतिथि पर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Sunday, April 20, 2025 - 17:13
Updated: 2 years ago
0
मोहनलाल की पुण्यतिथि पर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मथुरा (आरएनआई) वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी की 15वीं पुण्यतिथि पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड समारोह का आयोजन रविवार को किया गया । जिसके अंतर्गत गोविंद देव पब्लिक स्कूल में नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में  पिछले शिक्षण सत्र 2024- 25 में अपने-अपने विद्यालय में टॉप करने वाले सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मथुरा वृंदावन नगर निगम के पार्षद घनश्याम चौधरी ने कहा कि मेधावी छात्रों को सम्मानित करके हम उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर सकते हैं। मेधावी बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। विशिष्ट अतिथि आशीष शर्मा ने कहा कि राष्ट्र और समाज उत्थान तब ही संभव है। जब हम अपने समाज को पूर्ण शिक्षित कर पाएंगे। सम्मानित अतिथि गोपाल चौधरी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। जब हम बच्चों के वर्तमान को मजबूत करने का कार्य करेंगे। तभी हमारे देश का भविष्य उज्जवल होगा। अध्यक्षता करते हुए परिषद चेयरमैन नवीन चौधरी एडवोकेट ने कहा कि शिक्षित समाज की परिकल्पना से ही उन्नत राष्ट्र की परिकल्पना साकार रूप ले सकती है।

इससे पूर्व परिषद पदाधिकारियों और रोनव चौधरी ने संयुक्त रूप से स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर अवार्ड से 45 बच्चों को सम्मानित किया।

 इस अवसर पर डॉ सचिन अग्रवाल,आकाश शर्मा,    चन्द्रनारायण शर्मा, पवन ठाकुर, लव सक्सेना, दुष्यंत दीक्षित, मुकेश कृष्ण शर्मा, जितेंद्र कुमार गौतम, चैतन्य कृष्ण शर्मा, आशीष चौहान, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन विष्णु गोला ने किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User