मॉस्को में शशि थरूर ने फ्रेंच में सुनाई पाकिस्तान को खरी-खरी, कहा– आतंकियों की कर रहा है परवरिश
कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जो अपनी अंग्रेजी के प्रकांड विद्धान माने जाते हैं। उन्होंने अब आतंकवाद विरोधी शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान को शामिल करने को लेकर रूस की आलोचना करने के लिए फ्रेंच भाषा में भाषण दिया।
नई दिल्ली (आरएनआई) कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जो अपनी अंग्रेजी के प्रकांड विद्धान माने जाते हैं। उन्होंने अब आतंकवाद विरोधी शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान को शामिल करने को लेकर रूस की आलोचना करने के लिए फ्रेंच भाषा में भाषण दिया।
शशि थरूर ने शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान को शामिल करने के लिए रूस की आलोचना करते हुए फ्रेंच भाषा में बात की और उसे आतंकवादी समूहों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बताया।
मॉस्को में रूसी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष लियोनिद स्लटस्की के साथ बैठक के दौरान, थरूर ने धाराप्रवाह फ्रेंच भाषा में बोलते हुए कहा कि आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह देने वाले पाकिस्तान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
स्लटस्की ने बैठक में फ्रेंच भाषा में बात की, तो थरूर ने भी उसी भाषा में जवाब दिया। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, जिससे कांग्रेस सांसद की खूब तारीफ हो रही है।
स्लटस्की ने थरूर को बताया कि रूस ने छह संसदों - तुर्की, ईरान, रूस, भारत, पाकिस्तान और चीन के अध्यक्षों के साथ एक सम्मेलन की योजना बनाई है, उन्होंने कहा कि सम्मेलन का विषय "आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई" होगा।
स्लटस्की ने कहा कि रूस ने पहले छह बार इस तरह का सम्मेलन आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि बैठक के लिए स्थान और समय अभी तय नहीं किया गया है। स्लटस्की ने थरूर को स्पष्ट किया कि उनका मानना है कि सम्मेलन अगले साल की शुरुआत में होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



