मूंग खरीदी और MSP की मांग पर किसानों का भोपाल कूच जारी, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े प्रदर्शनकारी

Tuesday, July 28, 2026 - 17:51
0
मूंग खरीदी और MSP की मांग पर किसानों का भोपाल कूच जारी, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े प्रदर्शनकारी

मूंग की 100 प्रतिशत उपज समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी, खाद वितरण व्यवस्था में सुधार और अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का भोपाल कूच मंगलवार को भी जारी रहा। प्रशासन की रोक-टोक के बावजूद किसान पैदल मार्च करते हुए राजधानी की ओर बढ़ते रहे।

नर्मदापुरम से भोपाल के लिए निकले किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने नेशनल हाईवे-45 पर बैरिकेडिंग की, लेकिन 500 से अधिक किसान बैरिकेड पार कर वैकल्पिक रास्तों से मंडीदीप होते हुए भोपाल की ओर बढ़ गए। स्थिति को देखते हुए रायसेन, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम और बैतूल से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

किसानों के भोपाल की ओर बढ़ने से ओबैदुल्लागंज-भोपाल मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं जबलपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सुल्तानपुर मार्ग पर भी आवाजाही प्रभावित होने की सूचना है।

संयुक्त किसान मोर्चा की प्रमुख मांगों में मूंग की पूरी उपज समर्थन मूल्य पर खरीद, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करना, एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार, खाद वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाना, अघोषित बिजली कटौती बंद करना, अनुदान पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराना, ग्रामीण सड़कों का निर्माण और भारत-अमेरिका ट्रेड डील समाप्त करने की मांग शामिल है।

किसानों को भोपाल पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने टोल नाकों और 11 मील क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके साथ ही पीछे की ओर भी बैरिकेड लगाकर किसानों की आवाजाही सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User