मुजफ्फरपुर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम नीतीश की जमकर तारीफ, विकास कार्यों को लेकर..

Sunday, February 9, 2025 - 21:47
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर रहे. इसी दौरान मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुँचे जहाँ पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर चल रहे अमृत स्टेशन प्रोजेक्ट को बारीकी से देखा. इस दौरान उनका स्वागत भी किया गया.

वही मीडिया को संबोधित करते हुए बिहार में रेलवे के विकास के लिए किए जा रहे कार्यो की खूब सराहना करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभवों की वजह विकास की गति तेज है. उन्होंने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने रेल मंत्री रहे उनको रेल भवन में आज भी लोग याद करते है. साथ ही उन्होंने पूरे बिहार के संदर्भ में आंकड़ों को बताते हुए कहा कि बिहार में 98 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने लिया है. उन्होंने कहा कि बेतिया, नरकटियागंज, रक्सौल सुगौली सब देखकर आया हूँ सब जगह तेज गति से काम हो रहा है. बजट के आंकड़ों को भी बताया कि कई गुणा ज्यादा बजट हो गया.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User