मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा व्हीसी के माध्यम से लोकसभा निर्वाचन से संबंधित की गयी समीक्षा
निर्वाचन की घोषणा से होगी आदर्श आचार संहिता लागू

गुना (आरएनआई) आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 से संबंधित आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा व्हीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी जिले के कलेक्टर्स से निर्वाचन से संबंधित तैयारियों के बारे में बिंदुवार समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान फार्म 6,7,8 तथा मतदान केंद्र एवं सहायक मतदान केंद्र, कर्मचारियों का डाटाबेस फीडिंग, विभिन्न संस्थानों के कर्मचारियों के मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति एवं भ्रमण, स्टेट बॉर्डर मीटिंग, सी-विजिल एवं मतदान केंद्रों की वेबकॉस्टिंग के संबंध में विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी। इस दौरान निर्देश दिये गये कि जिस दिन से निर्वाचन की घोषणा होगी, उसी दिन से आदर्श आचार संहिता लागू हो जावेगी। इस संबंध में अभी से तैयारियां करना सुनिश्चित करें।
जिला कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमनबीर सिंह बैंस, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)