मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर की पूजा, छोटे 'कान्हा' को किया दुलार, खिलाई खीर

भगवान श्रीकृष्ण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भक्ति किसी से छिपी नहीं है। वे जब भी मथुरा आते हैं, सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने जन्मभूमि जरूर जाते हैं।

Tuesday, December 13, 2022 - 19:30
0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर की पूजा, छोटे 'कान्हा' को किया दुलार, खिलाई खीर
बच्चे को खीर खिलाते सीएम योगी

मथुरा, 13 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। भगवान श्रीकृष्ण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भक्ति किसी से छिपी नहीं है। वे जब भी मथुरा आते हैं, सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने जन्मभूमि जरूर जाते हैं। सीएम योगी ने मंगलवार को भी अपने मथुरा दौरे की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी के दर्शन करने के साथ की। सुबह करीब 11 बजे महाविद्या रामलीला मैदान में सीएम योगी का हेलीकॉप्टर से उतरा। यहां से मुख्यमंत्री योगी कार से सीधे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाल स्वरूप कान्हा के दर्शन किए। इसके बाद भागवत भवन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री भक्ति भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भ्रमण के दौरान उन्होंने एक बच्चे को दुलार किया। अपने हाथों से उसे खीर भी खिलाई। जन्मभूमि पर पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद सीएम योगी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने यहां प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेढ़ महीने में दूसरी बार मथुरा दौरे पर आए। उन्होंने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर धर्मनगरी को 822 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसके बाद प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम से पहले सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचे। 

मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सबसे पहले गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए। इस दौरान वे काफी देर तक कान्हा की मनोहरी छवि को अपलक निहारते रहे। 

गर्भगृह में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी भागवत भवन पहुंचे। उन्होंने भागवत भवन में विधि-विधान से श्रीराधाकृष्ण की युगल जोड़ी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। 

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर एक महिला श्रद्धालु अपने बेटे को कान्हा की पोशाक में दर्शन कराने यहां आई थी। छोटे कान्हा को देख सीएम का बाल प्रेम जाग उठा। उन्होंने बच्चे को गोद में लेकर उसे दुलार किया और खीर खिलाई। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User