मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बावड़ियों, कुएं और खुले बोर के सबंध में अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Sunday, April 2, 2023 - 17:00
0

भोपाल। इंदौर में हुए हादसे मेें 36 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद सीएम शिवराज ने आज प्रदेश के सभी अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बावड़ियों कुएं और खुले बोर के सबंध में अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सीएम ने कहा इंदौर में हुई हृदय विदारक घटना में निर्दोष लोगों की जान गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में इंदौर जैसी घटना फिर कभी न हो, उसे रोकने के सम्पूर्ण उपाय कीजिये। प्रदेश के हर जिले में ऐसे कुएं और बावड़ियों को चिन्हित किया जाए। जिन्हें कवर्ड किया गया है। गंभीरता के साथ सूची बना लें, कि पुराने कुएं, बाबड़ी कहां. कहां थे। आबादी वाले क्षेत्रों की चिंता करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खुले हुए बोर की भी सूची बनाएं कहीं खुले तो नहीं है। प्राइवेट हो या सरकारी सबकी सूची तैयार करें। यदि खुले बोर मिले तो तत्काल कार्रवाई करें। कुएं बावड़ियों में ऐसी व्यवस्था करें ताकि कोई घटना न हो, चिन्हित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User