मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित नरयावली दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कलेक्टर-SP ने किया निरीक्षण
सागर (आरएनआई) प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित नरयावली आगमन को लेकर कलेक्टर प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने आज पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल के साथ नरयावली पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन के संबंध में सभी तैयारियां का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे उन्होंने निर्देश दिए की कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल, हेलीपैड पर भी सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिसमें पेयजल, शौचालय, पार्किंग, छायादार स्थान सहित अन्य व्यवस्थाएं समय के पूर्व की जाए। उन्होंने कहा कि हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग को आवागमन की दृष्टि से साथ रखें एवं कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी भी की जावे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)