मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद भी सीयूजी नहीं उठा रहे अधिकारी

Thursday, July 11, 2024 - 08:20
Updated: 2 years ago
0
मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद भी सीयूजी नहीं उठा रहे अधिकारी

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद तहसील क्षेत्र के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश कोई मायने नहीं रखते हैं, यही वजह है की निर्देशों के बाद भी अधिकारी सीयूजी नंबर उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 जून को आए यूपी के परिणामों के बाद सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी मोबाइल नंबर सीयूजी सभी अधिकारी उठाएंगे और फरियादी को उस पर स्पष्ट रूप से जवाब देंगे और कार्रवाई करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। शाहाबाद तहसील मुख्यालय पर तैनात अधिकांश पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सीयूजी नंबर पर कॉल आने के बाद भी उसे अटेंड नहीं कर रहे हैं। अधिकांश अधिकारियों का सीयूजी नंबर या तो स्विच ऑफ रहता है या फिर इंगेज हो जाता है। अगर मोबाइल पर घंटी जाती भी है तो दर्जनों घंटियां देने के बाद भी अधिकारी सीयूजी नहीं उठा रहे। राजस्व विभाग में एसडीएम से लेकर अधिकांश अधिकारी सीयूजी उठाने से परहेज करते हैं। पुलिस विभाग में क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा का सीयूजी नंबर उठ जाता है लेकिन प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्र को दर्जनों बार घंटी देने के बाद भी उनका सीयूजी नंबर नहीं उठता है। शाहाबाद रिपोर्टर ने भी सीयूजी नंबर पर कई बार कॉल की लेकिन सीयूजी नंबर नहीं उठा। इससे स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री के सीयूजी उठाकर उसका जवाब देने और कार्रवाई करने के निर्देश के बाद भी अधिकारी पूरी तरह से मुख्यमंत्री के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और सीयूजी नंबर न उठाकर आम जनता को भी चिढ़ा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User