अस्पतालों को मेडिकल कॉलेजों में परिवर्तित करने के लिए धन मिलता रहेगा, केंद्र ने राज्यों को जानकारी दी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को आश्वासन दिया है कि अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित करने में मिलने वाला वित्त पोषण आगे भी मिलता रहेगा।  केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने सभी राज्यों को सूचित कर दिया है।

Thursday, July 11, 2024 - 02:00
0
अस्पतालों को मेडिकल कॉलेजों में परिवर्तित करने के लिए धन मिलता रहेगा, केंद्र ने राज्यों को जानकारी दी

नई दिल्ली (आरएनआई) स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि मेडिकल कॉलेजों में परिवर्तित किए जा रहे जिला और रेफरल अस्पतालों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत केंद्र से धन सहायता मिलती रहेगी। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने सभी राज्यों को सूचित कर दिया है। 

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘यह स्पष्टीकरण तब आया जब कुछ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने अतिरिक्त जिला या रेफरल अस्पतालों (डीएच/आरएच) के निर्माण की मांग की लेकिन उन्हें आशंका थी कि मेडिकल कॉलेजों में स्थानांतरित होने वाले मौजूदा डीएच/आरएच को एनएचएम से धन मिलना बंद हो जाएगा।

केंद्र ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने के लिए पिछले नौ वर्षों में ठोस प्रयास किए गए हैं।

मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल देश में 706 मेडिकल कॉलेज हैं। पिछले नौ वर्षों में, कुल 319 नए मेडिकल कॉलेज (निजी मेडिकल कॉलेजों सहित) जोड़े गए हैं, जिससे 2014 के बाद से ऐसे संस्थानों की स्थापना में 82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है कि व्यावसायिक शिक्षा और गुणवत्ता पर अधिक ध्यान और निवेश के साथ भारत के चिकित्सा शिक्षा नेटवर्क का कई गुना विस्तार हुआ है। हमारा फोकस वंचित क्षेत्रों तक पहुंचने और पहुंच की कमी को दूर करने पर है।

वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात में सुधार के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

जिला अस्पतालों को मजबूत करके नए मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए केंद्रीय वित्त पोषण सहायता प्रदान करने के लिए एक केंद्र प्रायोजित योजना 2014 में शुरू की गई थी। योजना के तीन चरण अब तक लागू किए जा चुके हैं, जिसके तहत चिकित्सा पेशेवरों को बढ़ाने के उद्देश्यों के अनुरूप 157 कॉलेजों को मंजूरी दी गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User