मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत बजरंगगढ़ में हुए 65 जोडे़ के विवाह 

Tuesday, February 25, 2025 - 22:03
Updated: 2 years ago
0
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत बजरंगगढ़ में हुए 65 जोडे़ के विवाह 

गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाय योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह-निकाय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बजरंगगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में 63 वर-वधु शामिल होकर विवाह संपन्न हुआ। जिनमें 2 कन्याओं का निकाह भी संपन्न हुआ। 

विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य द्वारा समस्त नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया एवं सभी जोड़ों को अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत पर वृक्षारोपण करने के लिये कहा गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष पंगलिया पटेलिया, जनपद सदस्य  संजीव धाकड़, ग्राम पंचायत सरपंच सहित जनपद पंचायत गुना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव खरे, पंचायत इंस्पेक्टर रामवीर रघुवंशी, सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्रीमती ऋचा शर्मा, उपयंत्री धर्मराज भूरिया, पंचायत सचिव विजयकांत शर्मा एवं अन्य पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार भी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User