मुंबई के फिल्म प्रोड्यूसर पर ED की कार्रवाई, जांच के दौरान 13वीं मंजिल से मोबाइल फेंकने का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के फिल्म प्रोड्यूसर धर्मेश संगानी और उनकी कंपनी कलानी इम्पेक्स लिमिटेड के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत जांच शुरू की है। एजेंसी ने उनके परिसरों पर तलाशी अभियान चलाकर कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं।
ईडी का आरोप है कि तलाशी के दौरान धर्मेश संगानी ने कथित तौर पर 13वीं मंजिल से अपना मोबाइल फोन फेंककर सबूत नष्ट करने की कोशिश की। हालांकि, एजेंसी ने मोबाइल बरामद कर लिया और इस मामले में मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
जांच में कथित तौर पर बिना घोषित विदेशी संपत्तियों, विदेशी बैंक खातों और कनाडा की एक कंपनी में हिस्सेदारी से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा कनाडा, अमेरिका और यूएई में कथित विदेशी बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।
ईडी के अनुसार, कंपनी पर निर्यात से मिलने वाली विदेशी राशि समय पर प्राप्त न करने और आवश्यक बैंक अनुमति के बिना नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप है। फिलहाल धर्मेश संगानी या उनकी कंपनी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)