मां दुर्गा के सप्तम दिवस देवी कालरात्री को समर्पित है: दिनेश अग्रवाल, चेतना साधकों ने मां वीसभुजा देवी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Wednesday, October 9, 2024 - 15:03
Updated: 2 years ago
0
मां दुर्गा के सप्तम दिवस देवी कालरात्री को समर्पित है: दिनेश अग्रवाल, चेतना साधकों ने मां वीसभुजा देवी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

गुना (आरएनआई) चेतना समूह द्वारा शारदीय नवरात्रिओं में आयोजित 22 वे बिशेष साधना शिविर के सप्तम दिवस में बोलते हुए साधना शिविर के मार्गदर्शक दिनेश अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रियो का सप्तम दिवस देवी कालरात्री को समर्पित है, देवी कालरात्री  की आराधना से साधक के   जीवन में कठिन और बिषम परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति व सामर्थ्य प्राप्त होती है। मां कालरात्रि की कृपा से  जीवन मे कभी कोई बिषम ,कठिन अथवा अप्रिय स्थिति आती ही नही है ,और कभी कोई बिषम या कठिन स्थिति आती भी है तो हम अत्यंत सरलता और सहजता से उसका सामना करने में सक्षम होते है। अतः हमारे जीवन से कठिन, विषम व अप्रिय स्थितियों से सुरक्षा एवं सामना करने हेतु देवि कालरात्रि की आराधना आवश्यक है। विशेष प्रस्तुति.क्रम में आज भैया ने सूर्य चिकित्सा के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User