महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगी लाड़ली बहना योजना-पंचायत मंत्री सिसोदिया

कंकाली माता मंदिर सड़क का भूमिपूजन किया

Thursday, June 8, 2023 - 20:37
Updated: 3 years ago
0

गुना। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगी,हमारी महिला शक्ति का उत्थान भी सुनिश्चित होगा और ये योजना उन्हें संबल प्रदान करेगी। गुरुवार को अपनी गृह विधानसभा बमौरी के अंबाराम चक पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरित करने के उपरांत प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कही।उन्होंने पात्र महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि दस जून को आप सभी के खातों में एक हज़ार रुपए आयेंगे,इन पैसों का आप सभी सदुपयोग करना करें और इन्हें व्यर्थ खर्च न करें।इसके पूर्व उन्होंने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बमौरी विधानसभा के अंतर्गत सभी पंचायतों की हितग्राही महिलाओं से संवाद किया।इसके बाद उन्होंने कंकाली माता मंदिर पहुँचकर मुख्य सड़क से मंदिर तक 38.5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पक्की सड़क का भूमिपूजन किया।बता दें  कंकाली माता मंदिर इस समूचे क्षेत्र की आस्था का केंद्र है और नवरात्र के दौरान हज़ारों की संख्या में भक्त जन माता के दर्शन के लिए आते हैं,इस बहू प्रतीक्षित सड़क बनने के बाद आवागमन सुलभ हो जाएगावहीं बमौरी में डिग्री कॉलेज बनाये जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि टेंडर खुल गए है वे उच्च शिक्षा मंत्री से साथ कुछ दिन बाद भूमिपूजन करेंगे और निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User