महिला सरपंच ने सिंधिया वाली टीशर्ट के साथ लगाए सोमवती अमावस्या के फेरे, प्रसाद में बांट दी

Wednesday, February 22, 2023 - 23:58
Updated: 4 years ago
0
महिला सरपंच ने सिंधिया वाली टीशर्ट के साथ लगाए सोमवती अमावस्या के फेरे, प्रसाद में बांट दी

कोलारस। कोलारस के लुकवासा ग्राम पंचायत से जानकारी मिल रही है कि लुकवासा की सरपंच जिज्ञासा रघुवंशी ने सोमवती अमावस्या कि 108 फेरे सिंधिया वाली टीशर्ट के साथ लिए है। यह वीडियो वायरल होकर चर्चा का विषय बना हुआ है कि आम जन का कहना था कि यह शिव पार्वती की भक्ति है या सिंधिया की भक्ति।

सोमवती अमावस्या को विवाहित महिलाएं सोमवती अमावस्या का व्रत रखती है और पीपल के पेड़ या तुलसी के पौधे की 108 परिक्रमा लगाती हैं। परिक्रमा में भूल ना तो 108 कोई भी ऐसी वस्तु या चीजों से फेरे लगाती है जिसे वह दान दर सके। इसमें 108 परिक्रमा में भूल नही होती और फेरे गिनने वाली वस्तु का दान कर पुण्य कमा लिया जाता है।

बीते रोज सोमवती अमावस्या था। लुकवासा ग्राम पंचायत की महिला सरपंच जिज्ञासा रघुवंशी ने भी सोमवती अमावस्या का व्रत रखा था। जिज्ञासा रघुवंशी ने भी तुलसी माता की 108 परिक्रमा लगाई। लेकिन इसमे सबसे बडी बात निकल कर आई की फेरे लगाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया की फोटो छपी टी शर्ट का प्रयोग परिक्रमा गिनने के लिए किया गया। टीशर्ट पर जिज्ञासा के पति जिला भाजपा महामंत्री हरिओम रघुवंशी का भी फोटो था।

इन टी.शर्ट को कार्यकर्ताओं में बतौर प्रसाद बांटा गया, ताकि कार्यकर्ता इस टी.शर्ट को पहनकर आज मंगलवार को विकास यात्रा में शामिल होने लुकवासा पहुंच रहे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत कर सकें। महिला सरपंच का सिंधिया टी.शर्ट से फेरे लेते हुए पूजा अर्चना करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User