महिला आरक्षण बिल पर टीएमसी ने भाजपा को घेरा

टीएससी सदस्य ने काकोली घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार में ममता बनर्जी ने स्वास्थ्य, कानून, महिला सशक्तिकरण और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण विभाग आवंटित किए हैं, जो महिला विधायकों के पास थे।

Wednesday, September 20, 2023 - 17:40
0
महिला आरक्षण बिल पर टीएमसी ने भाजपा को घेरा
Kakoli Ghosh Dastidar

नई दिल्ली। (आरएनआई) तृणमूल कांग्रेस की सदस्य काकोली घोष दस्तीदार ने बुधवार को प्रसिद्ध मुक्केबाज मोहम्मद अली को समर्पित एक गीत कैच मी इफ यू कैन गाया। उन्होंने यह गाना भाजपा को लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी द्वारा पहले ही लागू महिलाओं के लिए 40 फीसदी आरक्षण की बराबरी करने की चुनौती देने के लिए गाया।

कैच मी इफ यू कैन। सभी राजनीतिक पार्टियां यहां है। ममता बनर्जी और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस को पकड़ लो और इसे 33 फीसदी नहीं बल्कि 40 फीसदी कर दो।' काकोली घोष ने आगे कहा कि टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2019 के आम चुनाव में ही 42 लोकसभा सीटों पर 40 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को खड़ा किया था।

पश्चिम बंगाल सरकार में ममता बनर्जी ने स्वास्थ्य, कानून, महिला सशक्तिकरण और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण विभाग आवंटित किए हैं, जो महिला विधायकों के पास थे। उन्होंने कहा, हमें यहां तृणमूल कांग्रेस में काफी इज्जत दी जाती है।

भाजपा सरकार ने मंगलवार को नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पेश किया, जिसमें लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने की बात कही गई है। तृणमूल कांग्रेस ने काजी नजरुल इस्लाम और रविंद्रनाथ टैगोर की कविताओं की कविताओं का भी हवाला दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User