महिलाओं को 1500, 500 में गैस सिलिंडर, 100 यूनिट बिजली माफ, 200 में हाफ, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू

कमलनाथ का सन्देश जनता को देने यात्रा का गुना आगमन 17 जून को

Friday, June 16, 2023 - 15:30
0

गुना। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस सक्रियता के साथ आक्रामक होती जा रही है। चुनाव जीतने के बाद यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो जनता को किसानों की कर्ज माफी, नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये मासिक, 500 रूपये में गैस सिलेण्डर, पुरानी पेंशन बहाली, 100 यूनिट माफ और 200 यूनिट पर बिजली बिल हाफ के तहत दिए जाने वाले लाभों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह एवं शहर जिलाध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने बताया कि कमलनाथ संदेश यात्रा का पहला चरण 12 दिवसीय होगा, जिसमें यात्रा भोपाल से प्रारंभ होकर रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी होकर दतिया पहुंचेगी और दतिया में जनसभा के साथ प्रथम चरण पूर्ण होगा।
 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव के नेतृत्व में 10 जिलों की 25 विधानसभाओं में 50 से अधिक स्थानों पर पहुंचेगी। जिनमें जनता को बीजेपी सरकार के दौरान की गई उपेक्षा को याद दिलाकर कांग्रेस को वोट देने की अपील की जाएगी। इसी क्रम में यह यात्रा 17 जून शनिवार को शाम 4 बजे गुना पहुंचेगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह एवं शहर जिलाध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने बताया कि मप्र शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठजन, पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस एनएसयूआई, सेवादल, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक सहित सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन पत्रकार कॉलोनी पहुंच कर सन्देश यात्रा का स्वागत करेंगे। यात्रा में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त गुना जिला प्रभारी पूर्व विधायक कृष्णमोहन मालवीय, सह प्रभारी राघवेंद्र शर्मा ग्वालियर भी उपस्थित रहेंगे। यात्रा में चल रहे समस्त यात्रियों के स्वागत पश्चात मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम उपरांत मुख्य अतिथि दामोदर सिंह यादव शाम 6 बजे पत्रकारों से रूबरू होंगे।
18 जून रविवार को दोपहर 12 बजे कमलनाथ संदेश यात्रा गुना से बदरवास प्रस्थान करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User