महाराष्ट्र चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे का दबदबा, युवा सेना को मिली बड़ी जीत

मुंबई यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव दो बार किसी न किसी कारण से रद्द हो चुके थे। लंबे समय तक राजनीतिक और कानूनी विवादों सहित कई बाधाओं का सामना करने के बाद 24 सितंबर को चुनाव हुए। वोटों की गिनती शुक्रवार को हुई।

Saturday, September 28, 2024 - 09:40
0
महाराष्ट्र चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे का दबदबा, युवा सेना को मिली बड़ी जीत

मुंबई (आरएनआई) मुंबई यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव के नतीजे आ गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) को बड़ी जबरदस्त जीत मिली है। उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे का करिश्मा बरकरार है। उनकी युवा सेना ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की है। सीनेट के कुल 10 सीटो में पांच सीट रिजर्व हैं, जबकि पांच ओपन है। 

मुंबई यूनिवर्सिटी जिसे मुंबई विद्यापीठ के नाम से जाना जाता है। सीनेट चुनाव दो बार किसी न किसी कारण से रद्द हो चुके थे। अगस्त 2023 से लंबे समय तक राजनीतिक और कानूनी विवादों सहित कई बाधाओं का सामना करने के बाद 24 सितंबर को चुनाव हुए। वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह मुंबई यूनिवर्सिटी के फोर्ट परिसर में कावासजी जहांगीर दीक्षांत समारोह हॉल में हुई। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीनेट चुनाव में वोटों की गिनती पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

2018 के चुनावों में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली अविभाजित शिवसेना की युवा सेना ने 10 में से 10 सीटें जीती थीं। सीनेट चुनावों के नतीजों के बाद आखिरकार मुंबई यूनिवर्सिटी को ये चुनाव कराना पड़ा। इस चुनाव में ठाकरे ग्रुप की युवा सेना का कब्जा हो गया है। इन चुनावों को विधानसभा चुनावों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा था। मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनावों में एबीवीपी भी मैदान में उतरी थी। सीनेट चुनावों में कुल 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। सीनेट की 10 सीटों में पांच सीटें रिजर्व हैं। बाकी पांच सीटें ओपन हैं। सीनेट चुनावों में कुल 28 उम्मीदवार मैदान में थे।

सीनेट चुनावों में कुल 55 प्रतिशत मतदान के साथ 7200 वोट डाले गए, जिनमें से 6,684 सही पाए गए थे। उम्मीदवारों को ओपन श्रेणी में जीतने के लिए कम से कम 1,114 वोटों की आवश्यकता थी। शुक्रवार को मतगणना केंद्र पर युवा सेना समर्थकों को जश्न मनाते हुए और मिठाइयां बांटते देखा गया।

ओबीसी वर्ग से युवा सेना के उम्मीदवार मयूर पांचाल ने मुंबई यूनिवर्सिर्टी पंजीकृत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की। सबसे पहले मयूर पांचाल का नतीजा आया। उन्हें करीब 5350 वोट मिले। उन्होंने एबीवीपी उम्मीदवार राकेश भुजबल को हराया। भुजबल को सिर्फ 888 वोटों से संतोष करना पड़ा है।

युवा सेना की स्नेहा गवली ने महिला वर्ग में 5914 वोट हासिल करके एबीवीपी की रेणुका ठाकुर को हराया। एससी वर्ग से युवा सेना के शीतल शेठ देवरुखकर जीते हैं। उन्हें 5,489 वोट मिले। वहीं, एसटी वर्ग से युवा सेना के धनराज कोचड़े ने 5247 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने एबीवीपी की निशा सवारा को हराया है। इसके अलावा युवा सेना शशिकांत झोर, प्रदीप सावंत, मिलिंद साथम और परम यादव ने क्रमश: एनटी और ओपन वर्ग में जीत हासिल की है। इन चुनावों के लिए 22 सितंबर को वोट डाले गए थे।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User