महाकुंभ का समापन... मां गंगा का पूजन, संगम घाट पर सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना

महाशिवरात्रि पर 45 दिन चले महाकुंभ 2025 का समापन हो गया, फिर भी प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे। समारोह में मेले के दौरान बनने वाले चार विश्व कीर्तिमान के सर्टिफिकेट मिलने की भी उम्मीद है।

Thursday, February 27, 2025 - 12:00
0
महाकुंभ का समापन... मां गंगा का पूजन, संगम घाट पर सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना

प्रयागराज (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने प्रयागराज के अरैल घाट-संगम पर गंगा आरती की।

प्रयागराज में संगम पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कैबिनेट के अन्य मंत्री। कल महाकुंभ के समापन के बाद आज अरैल घाट पर गंगा पूजा की जाएगी।

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि महाकुंभ में आए सभी श्रद्धालुओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं सहयोग प्रदान करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों, डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स और अन्य कर्मचारियों का अभिनंदन करता हूं और आभार व्यक्त करता हूं... मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

प्रयागराज में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि "मैं यहां महाकुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने आया हूं, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सब कुछ इतने शानदार तरीके से आयोजित किया गया। हम यहां से सीख लेकर अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दिन-रात काम किया। मैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को धन्यवाद देना चाहता हूं जो महाकुंभ में होने वाली गतिविधियों का जायजा लेते रहे।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User