मस्जिदों सहित अन्य धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर : योगी आदित्यनाथ

यूपी के सभी जिलों में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों का साउंड चेक किया गया, जिसे अधिक पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

Monday, November 27, 2023 - 15:25
0
मस्जिदों सहित अन्य धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, (आरएनआई) उत्तर प्रदेश में लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सोमवार को पूरे प्रदेश में अभियान चलाया गया। इस दौरान कई मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए, जबकि कई जगह आवाज कम करवाई गई। सुबह पांच बजे शुरू किए गए अभियान में सात हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर की आवाज कम करवाई गई, जबकि तीन हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए।

अभियान के तहत जिलों में अधिकारियों के नेतृत्व में चेकिंग टीमें बनाई गईं और धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्र चेक करवाए गए। इस दौरान निर्धारित सीमा से अधिक डेसीमल पर पाए जाने पर लाउडस्पीकर उतरवा लिए गए।

पूरे अभियान की मॉनिटरिंग लखनऊ मुख्यालय से की जा रही थी। इस दौरान धार्मिक स्थलों पर मौजूद लोगों का भी अभियान के तहत पूरा सहयोग मिला और अभियान सकुशल संपन्न हुआ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User