मध्य प्रदेश के 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड, ये रहेंगे नियम

Wednesday, November 15, 2023 - 17:05
Updated: 3 years ago
0
मध्य प्रदेश के 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड, ये रहेंगे नियम

भोपाल, (आरएनआई) मध्य प्रदेश के 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा कक्षा 9, 10 एवं कक्षा 11, 12 अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी घोषित कर दी गई है।

दिसंबर में आयोजित की जाएगी परीक्षाएं
इसके तहत 9वीं और 10वीं की परीक्षाएं 6 से 16 दिसंबर के बीच होंगी और 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 से 16 दिसंबर के बीच होंगी।लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी टाइम टेबल के मुताबिक, 9वीं और10वीं की परीक्षाओं का समय सुबह 9 से 12 बजे तक और 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं दोपहर 2 से 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

छात्रों को 15 मिनट पहले पहुंचना होगा परीक्षा केन्द्र
छात्रों को 15 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। तय समय से 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे। यह परीक्षा नवंबर तक के पाठ्यक्रम और माध्यमिक शिक्षा मंडल की अंक योजना के आधार पर आयोजित की जाएगी।  यह टाइम टेबल सभी स्कूलों में नोटिस बोर्ड पर चिपकाए जाएगा।
 
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User