मथुरा व्यापार मंडल ने 1 मई के बाजार बंद को दिया समर्थन, पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि हेतु व्यापारी वर्ग से बंद में सहभागिता का आह्वान

Monday, April 28, 2025 - 19:17
Updated: 1 year ago
0
मथुरा व्यापार मंडल ने 1 मई के बाजार बंद को दिया समर्थन, पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि हेतु व्यापारी वर्ग से बंद में सहभागिता का आह्वान

मथुरा (आरएनआई) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की समन्वय की बैठक अग्रवाल भोजनालय नया बस स्टैंड के सामने पत्रकार वार्ता के साथ संपन्न हुई, जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा बाजार बंद का आवाहन 1 मई को  किया गया है उसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने दिया अपना समर्थन महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने कहा 1 मई को सभी व्यापारी वर्ग अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखें साथ ही शिक्षण संस्थान सभी सरकारी संस्थान से भी अनुरोध है बद में सहभागिता करें देश के वीर सपूत जो पुलवामा में आतंकवादियों के द्वारा मारे गए हैं उनको सच्ची श्रद्धांजलि बंद का सहयोग कर दी जाए। इस मौके पर महानगर महामंत्री राजेश गोयल, महानगर मीडिया प्रभारी अखिलेश मिश्रा पिंटू, महानगर युवा अध्यक्ष नरेश शर्मा बब्बू, महानगर युवा महामंत्री एकांत गुप्ता, संतोष चौधरी, मुनीष गर्ग, अजीत गौतम, गोविंद अग्रवाल, भरत लाल वशिष्ठ आदि उपस्थित है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User