मथुरा वृंदावन में दो स्थानों पर प्राधिकरण ने की सीलिंग की कार्यवाही

Friday, April 18, 2025 - 19:05
Updated: 2 years ago
0
मथुरा वृंदावन में दो स्थानों पर प्राधिकरण ने की सीलिंग की कार्यवाही

मथुरा (आरएनआई) महानगर में बिना नक्शा स्वीकृत कराये निर्माण करने पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने दो स्थानों पर सीलिंग की कार्यवाही की है। उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह द्वारा खादर एवं परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में निरीक्षण कर सभी प्रकार के अवैध निर्माणों के विरुद्ध चिन्हीकरण करके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने के आदेश किये है। इसके अलावा उन्होंने अवैध निर्माण करने पर सील की कार्यवाही तेज करने को सभी अभियंताओं को कहा है।

गुरुवार को ध्रुव घाट जनरल गंज में बिना स्वीकृति प्रदीप चतुर्वेदी द्वारा बनाए गए आवासीय मकान भूतल तथा प्रथम स्थल पर किए गए निर्माण को सील किया गया। 
संत नगर कॉलोनी’कैमारवन वृन्दावन में दीपक बंसल मोहन बंसल शीतल छाया द्वारा मेप में स्वीकृत से अधिक किए गए बेसमेंट के निर्माण को सील कर दिया गया । सील की कार्यवाही में सहायक अभियंता अशोक चौधरी अवर अभियंता दिनेश कुमार अनिल सिंघल एवं प्राधिकारण का स्टाफ मौजूद रहा ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User