मथुरा में बड़ा हादसा... दो डबल डेकर बस आपस में भिड़ीं, दो की मौत

महाकुंभ से दिल्ली आ रही बस हुई सड़क हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा मथुरा के राया में हुआ। बताया जा रहा है कि दो डबल डेकर बसें आपस में भिड़ गईं थीं।

Tuesday, February 11, 2025 - 13:20
0
मथुरा में बड़ा हादसा... दो डबल डेकर बस आपस में भिड़ीं, दो की मौत

मथुरा (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस पर खड़ी डबल डेकर बस में पीछे से डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए, जबकि दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पर अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया।

थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 103 पर डबल डेकर बस खड़ी हुई थी। बस के ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था।

पीछे से आई डबल डेकर बस के चालक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। दुर्घटना में उत्तर नगर निवासी 70 वर्षीय परमानंद जोशी समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बस प्रयागराज से कुंभ स्नान कराकर नोएडा लौट रही थी। 

जिला अस्पताल पहुंचा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि अस्पताल में कुल 10 लोग उपचार के लिए आए हैं। घायलों में चार महिला, दो पुरुष, दो बच्चे और मृतक हैं।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User