मथुरा में डिरेल हुई मालगाड़ी, दिल्ली-आगरा ट्रैक पर ठप हुआ रेल यातायात

मालगाड़ी झांसी से सुंदरगढ़ जा रही थी। मालगाड़ी में कोयला लदा था। हादसे के बाद पटरियों पर कोयला फैल गया है।

Sep 18, 2024 - 23:05
 0  1.3k
मथुरा में डिरेल हुई मालगाड़ी, दिल्ली-आगरा ट्रैक पर ठप हुआ रेल यातायात

मथुरा (आरएनआई) मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी बुधवार रात को पटरी से उतर गई। यह हादसा मथुरा में पिलर संख्या 1408/14 के पास हुआ है। मालगाड़ी के 59 में से 27 डिब्बे डिरेल हुए हैं। स्टेशन डायरेक्टर मथुरा जंक्शन एसके श्रीवास्तव ने भी हादसे की पुष्टि की है। बताया है कि फिलहाल टीम रवाना हुई है। डिब्बे कैसे उतरे इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल ट्रैक पर कई ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है।

मालगाड़ी झांसी से सुंदरगढ़ जा रही थी। मालगाड़ी में कोयला लदा था। हादसे के बाद पटरियों पर कोयला फैल गया। राजू मीणा, स्टेशन प्रबंधक, कोसीकलां ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन से चलकर हैदराबाद जाने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस को कोसीकलां रेलवे स्टेशन से वापस हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की ओर रवाना कर दिया गया। अब तेलंगाना एक्सप्रेस बदले रूट से हैदराबाद जाएगी।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.