मुजफ्फरपुर के बागमती नदी की तेज धार में दिखा मगरमच्छ, लोगो में दहशत

Wednesday, September 18, 2024 - 22:41
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) मुजफ्फरपुर के बागमती नदी के ऊपर पानी में तैरता एक मगरमच्छ देखने को मिला, हालाकि ये नई बात नही है क्योंकि बागमती नदी को तेज धार में कई बार मगरमच्छ को देखा गया, लेकिन जो स्थानीय लोग है, जो रोज मरा की जिंदगी में मवेशियों के लिए चारा या मछली मारने के लिए नदी पार करते है या नदी के माध्यम से आते जाते है, ऐसे में लोगों के अंदर दहशत का माहौल देखा जा रहा है. 

दरअसल बुधवार को मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड स्थित पीपापुल के समीप बागमती नदी में तैरता मगरमच्छ देखने के बाद लोगो के बीच हरकंप मचने लगा. हालाकि नदी में मगरमच्छ को देखने के लिए लोगो की भीर भी उमर परी.

मालूम हो की बागमती नदी नेपाल से होकर मुजफ्फरपुर होती हुई आगे की ओर जाती है, ऐसे में इससे पहले भी बागमती नदी में मगरमच्छ देखा गया था. वही एकबार फिर मगरमच्छ पर जब लोगो की नजर पड़ी तो लोग दहशत में आ चुके है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User