मथुरा में जलकल विभाग के ठेकेदारों ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ खोला मोर्चा, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

Tuesday, April 29, 2025 - 17:48
Updated: 1 year ago
0
मथुरा में जलकल विभाग के ठेकेदारों ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ खोला मोर्चा, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

मथुरा (आरएनआई) नगर निगम जलकल विभाग के ठेकेदारों ने अधिशासी अभियंता जल राम कैलाश के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया है कि वह ठेकेदारों से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल तथा बिना कार्यदेश के कार्य करवाते हैं। कोई ठेकेदार उनके अनैतिक कार्य का विरोध करता है तो वह ब्लैक लिस्ट करने की धमकी देते हैं।

ठेकेदार अतर सिंह यादव, ऋषभ एवं राजा शर्मा आदि ने नगर आयुक्त शशांक चौधरी को कार्यालय में ज्ञापन देकर अवगत कराया कि अधिशासी अभियंता (जल) राम कैलाश द्वारा बिना कार्य की स्वीकृति के ही अनैतिक दबाव बनाकर दबाव बनाया जाता है कि नगर आयुक्त से कह कर तुम लोगों की फर्मों को ब्लैक लिस्ट करा दूँगा। ऐसी स्थिति में बिना कार्यदेश के भी विभाग हित में कार्य करना पड़ता है किंतु बीती 25 अप्रैल को वृन्दावन क्षेत्रांतरागत सीवर लाइन डालने के दौरान हुई 2 कर्मचारियों की मृत्यु से हम सभी भयभीत हैं। इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता द्वारा व्हाट्स एप कॉल के माध्यम से कॉल करके तथा कार्यालय के बाहर निजी गाड़ी में बैठकर बुलाया जाता है तथा नशे की हालत में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने के साथ साथ गाली गलोज की जाती है। अधिशासी अभियंता द्वारा हम दबाव बनाकर किए जा रहे शोषण से सभी ठेकेदार बहुत ज्यादा त्रस्त हैं।


ज्ञापन के अंत में कहा गया है कि अधिशासी अभियंता के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही होने चाहिए अन्यथा समस्त ठेकेदार अनिश्चित काल के लिए कार्य का बहिष्कार करेंगे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User