मथुरा: बर्निंग कार की तरह सड़क पर दौड़ा डंपर, आग की लपटें देख मची अफरा-तफरी

मथुरा नगर-निगम डंपर जो कूड़ा लेकर जा रहा था, उसमें आग लग गई। डंपर दौड़ रहा था और उसमें से आग की लपटें उठ रही थीं। ये देख अफरा-तफरी मच गई। डंपर को रुकवाया गया, जिसके बाद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। 

Tuesday, October 29, 2024 - 09:31
0
मथुरा: बर्निंग कार की तरह सड़क पर दौड़ा डंपर, आग की लपटें देख मची अफरा-तफरी

मथुरा (आरएनआई) मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। भरतपुर गेट पर डंपर में भरे कूड़े में आग लग गई। होलीगेट पहुंचते-पहुंचते तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक यदि डंपर को रोकता तो बाजार में हादसा हो सकता था। वह किसी तरह कृष्णापुरी पहुंचा। आग की सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी, लेकिन दमकल विभाग की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। नगर निगम के अधिकारियों ने कृष्णापुरी में पानी का छिड़काव कर कूड़े में लगी आग पर काबू पाया।

सोमवार को नगर निगम का डंपर चालक वेद प्रकाश भरतपुर गेट से डंपर में कूड़ा भरकर यमुनापार स्थित डंपिंग ग्राउंड के लिए चला। अभी वह कुछ आगे ही बढ़ा था कि अचानक कूड़े में आग लग गई। चालक को इसकी जानकारी हुई तो उसने समझदारी का परिचय देते हुए डंपर को बाजार से नहीं रोका और दमकल तथा नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारी कृष्णापुरी में आग बुझाने के लिए तैयार मिले। जैसे ही डंपर कृष्णापुरी पहुंचा नगर निगम के कर्मचारियों ने पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया।

डंपर में आग बुझने के बाद भी दमकल विभाग की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। जबकि इस समय दिवाली के त्योहार के चलते पूरा बाजार सजा हुआ है। यदि चालक ट्रक को बाजार में रोक लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल के अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर भी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की कि बाजार में यदि छोटी-मोटी आगजनी हो जाए तो उस पर तत्काल काबू पाया जा सके।

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिली तो कृष्णापुरी पर डंपर को रुकवाया और आग को बुझाया गया। ड्राइवर वेद प्रकाश का एक दिन का वेतन काटने के साथ पुनरावृत्ति होने पर नौकरी से हटाने की चेतावनी दी है।

मुख्य शमन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि दमकल विभाग के कंट्रोल रूम में किसी तरह की कोई सूचना नहीं मिली, यदि सूचना मिलती तो गाड़ी भेजी जाती। आग लगने पर तुरंत गाड़ी पहुंचाई जाती है, कभी-कभी ट्रैफिक में फंसने के कारण लेट हो जाते हैं।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User