मथुरा: थाने के सामने डीजल टैंकर में लगी आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

मथुरा के जैंत थाने के पास कबाड़ खड़े डीजल टैंकर में आग लग गई। टैंकर से आग की लपटें उठती देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत ही दमकल को सूचना दी। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। दमकलकर्मियो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

Friday, June 27, 2025 - 14:39
0
मथुरा: थाने के सामने डीजल टैंकर में लगी आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

मथुरा (आरएनआई) मथुरा के चौमुहां में हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से थाना जैंत के सामने कबाड़ में खड़े डीजल के खाली टैंकर में आग लग गई। आग की खबर लगते ही पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वरना अन्य वाहनों में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

थाना जैंत के सामने मुकदमें में पावंद वाहन खड़े रहते हैं। जहां वाहन खड़े थे उसके ऊपर से हाइटेंशन लाइन जा रही है। शुक्रवार करीब 11 बजे किन्हीं कारणों से हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर थाने के पास कबाड़ में खड़े डीजल के खाली टैंकर के ऊपर गिर गया। जिससे अचानक से टैंकर में आग लग गई। टायर धूं धूं कर जलने लगे।

थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर जीएलए विश्व विद्यालय से एक व मथुरा से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो अन्य वाहनों में भी आग लग सकती थी। जिससे बड़ा हादसा होने का अंदेशा रहता। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User