मथुरा के स्पंदन हॉस्पिटल में हुआ पैन क्रियाज का सफल ऑपरेशन, दिल्ली जैसे हॉस्पिटलों में कर दी थी मना

आपको जानकार कर अचरज होगा कि दिल्ली मेरठ जैसे बड़े हॉस्पिटलों में जिस बीमारी को लेकर ऑपरेशन करने से मना कर दिया हो उसका ऑपरेशन मथुरा के एक हॉस्पिटल में पूर्ण रूप से सफल हुआ।

Sunday, April 13, 2025 - 17:14
Updated: 2 years ago
0
मथुरा के स्पंदन हॉस्पिटल में हुआ पैन क्रियाज का सफल ऑपरेशन, दिल्ली जैसे हॉस्पिटलों में कर दी थी मना

मथुरा (आरएनआई) आपको बताते चले के मेरठ निवासी रमेश यादव जो कि आर्मी में कार्यरत है।उनको पैन क्रियाज जैसी गम्भीर बीमारी हो गई थी जिसको लेकर उन्होंने मेरठ के तमाम हॉस्पिटल और दिल्ली के बड़े बड़े हॉस्पिटलों में अपना इलाज कराया मगर सभी हॉस्पिटलों ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया।

मगर मथुरा के स्पंदन हॉस्पिटल जयसिंहपुरा में डॉक्टर निशा जैन के द्वारा पैन क्रियाज का सफल ऑपरेशन किया गया।

मीडिया से बात करते हुए मरीज रमेश यादव ने बताया कि में काफी समय से बीमार था और दिल्ली मेरठ के तमाम हॉस्पिटल ने दिखा चुका था और किसी ने भी मेरा ऑपरेशन नहीं किया।जब जाके हमें डॉक्टर निशा जैन के बारे में पता चला तो हम मथुरा आ गए और जब डॉक्टर साहिबा से बात की तो उन्होंने ऑपरेशन करने की बात करते हुए परसो मेरा सफल ऑपरेशन कर दिया और अब मैं एक दम आराम महसूस कर रहा हूं। मैं धन्यवाद देना चाहता हू डॉक्टर निशा जैन का की उन्होंने मेरी जान बचा ली।

जब इस ऑपरेशन को लेकर डॉक्टर निशा जैन से बात की तो उन्होंने बताया कि ये बहुत ही रियर केस था पर जब हमने केस को देखा तो मरीज की स्थिति बहुत खराब थी और मरीज का ब्लड ग्रुप ओ_नेगेटिव था और भगवान के आशीर्वाद से ऑपरेशन सफल हुआ है और अब मरीज एक दम सही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User