मतदान स्थलों के संभाजन प्रस्ताव के संबंध में बैठक संपन्न

मतदान स्थलों के संभाजन प्रस्ताव के संबंध में बैठक

Wednesday, August 16, 2023 - 19:00
Updated: 3 years ago
0
मतदान स्थलों के संभाजन प्रस्ताव के संबंध में बैठक संपन्न

शाहजहांपुर। (आरएनआई) 16 अगस्त 2023 को जनपद शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मतदान स्थलों के संभाजन प्रस्ताव के संबंध में बैठक संपन्न हुई।  बैठक में संभाजन के संबंध में प्राप्त सुझावों तथा आपत्तियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।  ए डी एम संजय कुमार पांडेय ने वोटर लिस्ट तैयार किए जाने के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा जारी समय सारणी से सबको अवगत कराया। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक एक मतदान बूथ पर अधिकतम 1500 वोट तथा किसी भी मतदाता के निवास स्थान से पोलिंग बूथ की अधिकतम दूरी 2 किलोमीटर हो सकती है। बैठक में प्राप्त आपत्तियों तथा सुझावों पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया तथा उनका निस्तारण भी किया गया। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट डा. वेद प्रकाश मिश्रा, एसडीएम सदर सौरभ कुमार सिंह, एसडीएम जलालाबाद रविंद्र कुमार, एसडीम कलान महेश कुमार कैथल, एसडीएम पुवांया संजय कुमार पांडे, एसडीएम तिलहर अंजलि गंगवार तथा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User