मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: इंफाल ईस्ट से पांच उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल (आरएनआई) सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले से दो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, रविवार को केइराओ खुनौ इलाके से प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके के तीन सक्रिय कैडरों को पकड़ा गया। इनमें से दो नाबालिग हैं और उनके साथ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार व्यवहार किया गया है।
इसी दिन, केइबी हेइकक मपान अवांग लीकाई इलाके से प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी के मुताबिक, ये दोनों उग्रवादी फिरौती वसूलने के लिए आए थे और उसी दौरान सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ लिया।
इसके अलावा शनिवार को बिष्णुपुर जिले के संतिपुर इलाके के नेपाली बस्ती में एक अन्य अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो राइफल, दो खाली मैगजीन, सात हैंडसेट, दो देसी मोर्टार और कई अन्य सामान बरामद किए। ज्ञात हो कि मणिपुर में दो साल पहले शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद से सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।
मई 2023 से शुरू हुई मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था, जब मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



