मणिपुर: उग्रवादी संगठनों के चार सदस्य गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद

उग्रवादियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कुकी समूहों ने अरम्बाई टेंगोल पर राज्य में जातीय हिंसा में व्यापक रूप से शामिल होने का आरोप लगाया है।

Sep 1, 2025 - 14:19
 0  81
मणिपुर: उग्रवादी संगठनों के चार सदस्य गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद

इंफाल (आरएनआई) मणिपुर पुलिस ने उग्रवादी संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादी कथित तौर पर हथियारों की तस्करी में संलिप्त थे। पुलिस ने उग्रवादियों के पास से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो उग्रवादी मैतेई समूह आरामबाई टेंगोल (एटी) के सदस्य हैं और उनके पास से 11 अत्याधुनिक हथियार भी जब्त किए गए हैं। 

पुलिस ने बताया कि आरामबाई टेंगोल के सदस्यों को शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले में पकड़ा गया। उन पर कथित तौर पर हथियारों की तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप हैं। उग्रवादियों के पास से सात एचके33 राइफलें, दो एम4ए1 कार्बाइन, दो .45 पिस्तौल, विभिन्न प्रकार की 40 खाली मैगजीन और .45 कैलिबर के 100 कारतूस जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लैशराम तोंडोम्बा सिंह (27) और तोरंगबाम अमरजीत मैतेई (20) के रूप में हुई है, जो दोनों थौबल जिले के लामडिंग ममांग लेइकाई के निवासी हैं। दोनों उग्रवादियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कुकी समूहों ने अरम्बाई टेंगोल पर राज्य में जातीय हिंसा में व्यापक रूप से शामिल होने का आरोप लगाया है।

मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित पीआरईपीएके (पीआरओ) संगठन के दो उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां रविवार को इंफाल पूर्व जिले के ताखेल अवांग लेइकाई और इंफाल पश्चिम जिले से की गईं। सुरक्षा बलों ने शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के कांटो सबल में एक अभियान के दौरान तीन ग्रेनेड, विभिन्न कैलिबर के 53 कारतूस और एक ऐसी सामग्री जब्त की, जिसके आईईडी होने का संदेह है। मई 2023 से इम्फाल घाटी में रहने वाले मैतेई और मणिपुर में आसपास की पहाड़ियों में रहने वाले कुकी लोगों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.