मंदिर के मुख्य द्वार पर लगाया गया हाईवोल्टेज विद्युत पोल, मंदिर आने वाले भक्त जनों के लिए खतरा

Tuesday, February 20, 2024 - 14:05
Updated: 3 years ago
0
मंदिर के मुख्य द्वार पर लगाया गया हाईवोल्टेज विद्युत पोल, मंदिर आने वाले भक्त जनों के लिए खतरा
रेफ्रिजरेटर के ठीक सामने लगाया गया हाईवोल्टेज पोल

शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के चौक स्थित जय सिद्ध भोले बाबा मंदिर के ठीक सामने शुद्ध पेयजल के लिए लगाए गए रेफ्रिजरेटर के ठीक सामने विद्युत विभाग के ठेकेदार ने हाई वोल्टेज लाइन का पोल खड़ा कर दिया है जिससे यहां आने वाले भक्त गणों पर खतरा मडराने लगा है। इस संबंध में मंदिर कमेटी ने तहसील दिवस में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर विद्युत पोल उखड़वाने की मांग की है। जय सिद्ध भोले बाबा मंदिर चौक कमेटी के सदस्यों ने एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर के समक्ष उपस्थित होकर बताया चौक में प्रसिद्ध जैसे जय सिद्ध भोले बाबा मंदिर स्थापित है। जहां पर भक्तगणों एवं राहगीरों को शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए रेफ्रिजरेटर लगाया गया है । उस रेफ्रिजरेटर के सामने और मुख्य द्वार के पास बिजली के ठेकेदार ने रात्रि के वक्त हाई वोल्टेज पोल खड़ा दिया है। जिससे रेफ्रिजरेटर से पानी लेने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है और हाई वोल्टेज पोल होने की वजह से यहां आने वाले भक्तगणों एवं राहगीरों के ऊपर खतरा भी मंडराने लगा है। किसी भी समय कोई भी कर हादसा हो सकता है। मंदिर कमेटी के अनुरोध पर एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर ने विद्युत पोल खड़े करने की जांच के आदेश दिए हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User