मंत्री पुत्र आदि तिवारी ने सफाई कर श्रमदान किया

Sunday, October 1, 2023 - 13:08
Updated: 3 years ago
0
मंत्री पुत्र आदि तिवारी ने सफाई कर श्रमदान किया
सफाई करते मंत्री पुत्र आदि तिवारी
मंत्री पुत्र आदि तिवारी ने सफाई कर श्रमदान किया

शाहाबाद हरदोई। (आरएनआई) शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी के पुत्र आदि तिवारी ने रविवार को नर्मदा स्थल पर स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई अभियान चलाकर सफाई का संदेश दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आदित्य तिवारी ने नर्मदा स्थल पर पहुंचकर भगवान टेढ़ेश्वर नाथ मंदिर के समक्ष से सफाई पखवाड़ा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने झाड़ू लगाकर सफाई की और एकत्रित कूड़ा करकट को अपने हाथों से भरकर नगर पालिका की गाड़ियों में डाला। इस मौके पर सफाई अभियान करते हुए आदित्य तिवारी ने कहा केंद्र सरकार का स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रीय अभियान है । इस अभियान में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा सभी को अपने आसपास अपने गांव अपने मोहल्ले को साफ सुथरा रखना चाहिए तथा सभी को सफाई के प्रति जागरूकता संदेश प्रवाहित करना चाहिए। जब हमारे आसपास सफाई होगी तो हम और हमारा परिवार पूरी तरह से स्वस्थ रहेगा । बीमारी नहीं होगी । पूरा वातावरण निरोग रहेगा इस अवसर पर अनिल पांडे पिंटू, अमित मिश्रा, सुभाष रस्तोगी, शिखर त्रिपाठी, अंकित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User