लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने करोड़ों रुपए की 91 कार्यों का कादीपुर विधानसभा क्षेत्र का किया लोकार्पण शिलान्यास

Wednesday, February 14, 2024 - 18:08
Updated: 3 years ago
0
लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने करोड़ों रुपए की 91 कार्यों का कादीपुर विधानसभा क्षेत्र का किया लोकार्पण शिलान्यास

कादीपुर, सुलतानपुर (आरएनआई) आज कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के करौंदीकलां में लोकनिर्माण विभाग के मन्त्री जितिन प्रसाद ने 15114.65 लाख की लागत से 80कार्यो का शिलान्यास 11 कार्यो का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया।
राज्य योजना के अंतर्गत करौंदी कला रमणीय मार्ग के चौड़ीकरण एवं श्रेणी कारण कार्य शुभारंभ अवसर पर भूमि पूजन के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद एवं कार्यक्रम संयोजक कादीपुर विधायक राजेश गौतम व उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए लोकनिर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर धर्मवीर सिंह ने बताया कि राज्य योजना के अंतर्गत 9.80 किमी करौदी कला रवनिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य हेतु 2584.88 लाख की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है। इस सड़क का कार्य चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हो जाने से क्षेत्रीय जनता को इमलिया घाट होते हुए जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौंदीकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमनायकपुर विजेथुआ महावीरन धाम कादीपुर तहसील करौदीकला ब्लॉक तथा लखनऊ वाराणसी मार्ग पर स्थित ढखवा होते हुए अन्य जनपदों में आने-जाने की सुविधा होगी। मार्ग का निर्माण हो जाने से करौंदी कला अमरेमऊ, गंगापुर, पान बाबा, खुशियारी, परशुरामपुर, बांगर कला, आमनायकपुर आदि गांव सहित लगभग 40000 की आबादी सीधे लाभान्वित होगी। मुख्य अतिथि जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में अनेक जनहितकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन को मिल रहा है।मार्ग सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। मैं आपसबको आश्वस्त करता हूं कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता औ समय-सीमा पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा।आने वाले समय में इस सरकार में आप सबको अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम ने मन्त्री जितिन प्रसाद को अन्य सड़कों के निर्माण के लिए पत्र सौंप कर सड़क पुल निर्माण कराने की बात कही।
सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रंजीत सिंह, उपजिलाधिकारी शिव प्रसाद, तहसीलदार मंयक मिश्रा,अधिशासी अभियंता संतोष मणि त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड विजय चंद्र, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम प्रशांत कुमार सिंह, सहायक अभियंता चित्रा वर्मा, डीजी सिंह, वंदना यादव, दुर्गेश सिंह, राहुल सोनी, अवर अभियंता अमरदीप, अतुल वर्मा, अमित रावत, कादीपुर बारएसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता विजय शंकर पांडे, भाजपा करौंदीकलां मण्डल अध्यक्ष विक्रमाजीत वर्मा विक्की,नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल,नगर पंचायत कादीपुर के पूर्व अध्यक्ष विजय भान सिंह मुन्ना, खण्ड विकास अधिकारी करौदीकला प्रमोद पांडे, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि करौंदीकलां सर्वेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दोस्तपुर प्रातेश सिंह बन्टी, भाजपा नेता सर्वेश सिंह, फतेहबहादुर सिंह, बांगर कला प्रधान विजय सिंह राजू ,कमरपुर प्रधान मनोज तिवारी, करौंदीकला प्रधान विनोद तिवारी, सरसी प्रधान राणा सिंह सहित सभी 43 ग्राम पंचायत व 48 क्षेत्र पंचायत के प्रधान व सदस्य गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User