मंत्री जी आपके विभाग को भगवान भी नहीं सुधार सकता, जितने दौरे मंत्री ने मथुरा के किए शायद किसी अन्य जनपद में नहीं किए

Monday, May 5, 2025 - 13:43
Updated: 1 year ago
0
मंत्री जी आपके विभाग को भगवान भी नहीं सुधार सकता, जितने दौरे मंत्री ने मथुरा के किए शायद किसी अन्य जनपद में नहीं किए

मथुरा (आरएनआई) मध्यमिक शिक्षा विभाग सुधारने का नाम ही नहीं ले रहा है शिक्षा मंत्री जितना सुधारने का प्रयास कर रही हैं उतना ही बिगड़ता जा रहा है जितने दौर मंत्री जी ने मथुरा के किए शायद ही किसी अन्य जनपद में किए हो शिक्षा निदेशालय में लगी आग पर भी मंत्री जी की चुप्पी महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है बात करे आगरा मंडल के सयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ आर पी शर्मा की तो वह काफी लंबे समय से अवकाश पर चल रहे हैं मंडल में इसी विभाग के दूसरे बड़े अधिकारी उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक मनोज गिरी तो अपना पूरा समय दूसरे मंडल में देते हैं वह आगरा मंडल में बैठते ही नहीं है वहीं दूसरी ओर जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा रवींद्र सिंह भी लम्बे अवकाश पर चले जाने की चर्चा है चर्चा यह भी है उनका मन मथुरा में नहीं लग रहा है उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के पदाधिकारी डॉ भोजराज मध्यमिक शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्ट्राचार ओर अधिकारियों द्वारा समय से अपने कार्यालय में नहीं बैठने ओर काम लंबित होने आदि को लेकर आगरा में धरना देने जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User