मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा 815.64 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकासीय कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण 

Friday, April 18, 2025 - 22:01
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं प्रभारी मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत द्वारा आज शासकीय महाविद्यालय चांचौडा़ बीनागंज में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण/ शहरी सशक्तिकरण और जनकल्‍याण को साकार करने 815.64 लाख लागत के विभिन्‍न विकास कार्यो का शिलान्‍यास /लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम के शुभांरभ मंत्री श्री राजपूत द्वारा कन्‍या पूजन के साथ की गयी। आज कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने 815.64 लाख लागत के विभिन्‍न विकास कार्यो का शिलान्‍यास/ लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री श्री राजपूत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाडी भवन निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सीसी रोड निर्माण, पंचायत भवन ग्राम पंचायत झुकरा, सामुदायिक शौचालय, स्‍टापडेम निर्माण ग्राम पंचायत नारायणपुरा, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत नलजल योजना तथा पोस्‍टल सब ऑफिस कुंभराज सहित कुल 26 कार्यो के लागत राशि 815.64 लाख के विभिन्‍न विकास कार्यो का शिलान्‍यास /लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री श्री राजपूत द्वारा 05 दिव्‍यांगों को ट्रायसाईकिल एवं व्‍हीलचेयर भी वितरित की गयी।

इस अवसर पर विधायक चांचौडा़ श्रीमति प्रियंका पेंची, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, अन्‍य जनप्रतिनिधिगण कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल, अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा सहित जनपद एवं पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User