मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी निगाहें, आज दिल्ली जाएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, जेपी नड्डा के साथ होगी बैठक, इन नामों पर चर्चा संभव

Sunday, December 17, 2023 - 12:13
Updated: 3 years ago
0
मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी निगाहें, आज दिल्ली जाएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, जेपी नड्डा के साथ होगी बैठक, इन नामों पर चर्चा संभव

भोपाल, (आरएनआई) नई सरकार के गठन और डॉ मोहन यादव के मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन कैबिनेट की चर्चाएं जोरों पर है। हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिरी मोहन कैबिनेट का विस्तार कब होगा? कौन कौन से विधायक मंत्री बनेंगे? कितने विधायक मंत्री बनेंगे, क्या दिग्गज नेता कैबिनेट में शामिल होंगे? क्या मंत्रिमंडल विस्तार में जातिय और क्षेत्रीय समीकरण को प्रमुखता दी जाएगी।

फिलहाल इन सभी सवालों के जवाबों के लिए इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन इसी बीच खबर आई है कि आज रविवार को सीएम डॉ मोहन यादव दिल्ली जा रहे है।

दिल्ली दौरे पर सीएम, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा संभव, मिली जानकारी के अनुसार, आज रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव दिल्ली जा रहे हैं, उनके साथ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी जाएंगे। ये सभी नेता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

सुत्रों की मानें तो इस बैठक में मंंत्रिमंडल विस्तार और इसमें शामिल होने वाले विधायकों के नामों पर चर्चा हो सकती है। इसमें कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल हो सकते है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह भी तय हो सकता है कि पहली बार में कितने विधायकों को मंत्री पद की जिम्‍मेदारी दी जाएगी।

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर भी कई विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है, वही पुराने चेहरों में से भी कईयों को परफार्मेंस के आधार पर फिर से मौका मिल सकता है, इसके अलावा मंत्रिमंडल में कई बड़े नेताओं जैसे कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल और रीति पाठक को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।वही पू्र्व सीएम  शिवराज सिंह चौहान को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

अगले हफ्ते में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
खबर है कि कुछ महिला विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। चर्चा तो यह भी है कि बीजेपी हाई कमान के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर मंथन किया है। जिनके नामों को लेकर आज बैठक में चर्चा हो सकती है।

कयास लगाए जा रहे है कि आज होने वाली बैठक के बाद 18 से 22 दिसंबर के बीच कभी मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है और नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

18 दिसंबर से विधानसभा का सत्र
मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह सत्र चार दिवसीय होगा जो 21 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव शपथ दिलाएंगे। इस सत्र में विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा और राज्यपाल मंगु भाई पटेल के अभिभाषण के साथ शासकीय कार्य संपन्न होंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User