मंत्रिमंडल का गठन 3:30 बजे, लगभग 20 से 25 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Monday, December 25, 2023 - 11:56
Updated: 3 years ago
0
मंत्रिमंडल का गठन 3:30 बजे, लगभग 20 से 25 मंत्री ले सकते हैं शपथ

भोपाल (आरएनआई) मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री मंडल अब गठित होने जा रहा हैं। आज सभी का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि मोहन सरकार की कैबिनेट का 25 दिसंबर को विस्तार होने जा रहा है। यहां बता दें, इस विस्तार में कुल 20 से 25 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। यह भी खबर सामने आ रही हैं कि शपथ लेने वालों में 4 से 5 सांसद भी शामिल हो सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, इंदर सिंह परमार नारायण सिंह कुशवाह भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। जिन विधायकों को मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में जगह मिली है उनमें नागर सिंह चौहान, प्रतिमा बागरी, राकेश शुक्ला, संपतिया उईके, राधा सिंह का नाम शामिल है। फिलहाल बताए गए इन नेताओं का नाम सामने आ रहा है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User