भोजन जन सेवा समिति ने वृद्धजन आवास में मनाया स्थापना दिवस, बुजुर्गों में वितरित की मिठाई और स्नैक्स

Friday, October 24, 2025 - 21:10
Updated: 12 months ago
0
भोजन जन सेवा समिति ने वृद्धजन आवास में मनाया स्थापना दिवस, बुजुर्गों में वितरित की मिठाई और स्नैक्स

फतेहपुर (आरएनआई) शुक्रवार को भोजन जन सेवा समिति संस्था का स्थापना दिवस बुजुर्गाे के बीच धूमधाम से मनाया गया। समिति द्वारा विगत वर्षों से असहाय, दिव्यांग, अतिनिर्धन जरूरतमंद निराश्रितजनों की सेवा पिछले आठ वर्षों से लगातार अपने संस्था के माध्यम से हरसंभव मदद पहुंचाती रही है। भोजन वितरण, राशन वितरण, त्योहार सामग्री का वितरण, कंबल व कपड़ों का वितरण, कोरोना काल में सबसे आगे की पंक्ति में आकर हर एक जरूरतमंद के हाथों तक भोजन राशन आदि पहुंचाने का कार्य किया है। वैसे ही समिति के माध्यम से आगे भी यह सेवाएं जारी रहेंगे। उसी क्रम में जमालपुर मवइया के वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग माता पिता के बीच पहले केक काटा गया फिर सभी को बिस्कुट, नमकीन, मिठाई, चाय का वितरण किया गया। इस मौके पर कुमार शेखर, नरेश कुमार गुप्ता, सागर कुमार, शैलेश साहू, मनीष केसरवानी, श्रेष्ठ गुप्ता, अंकित वर्मा आदि रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User