भूकंप के झटके से गिर गई छत, मंगलवार को लगे थे भूकंप के झटके

Wednesday, October 4, 2023 - 13:36
Updated: 3 years ago
0
भूकंप के झटके से गिर गई छत,  मंगलवार को लगे थे भूकंप के झटके
भूकंप के झटकों में गिरी छत का नजारा

शाहाबाद हरदोई । शाहाबाद नगर क्षेत्र के दिलेरगंज मोहल्ले में भूकंप के तेज झटकों के कारण एक मकान की छत गिर गई। मकान मालकिन इस दुर्घटना में बाल बाल बच गई। मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे के वक्त भूकंप के झटकों का एहसास हुआ। तमाम लोग अपने घरों से बाहर आ गए, लेकिन अधिकांश लोगों को भूकंप के झटकों का एहसास नहीं हो सका। मोहल्ला दिलेर गंज की रहने वाली अनीता पत्नी इंद्र कुमार अपने कमरे में लेटी हुई थी। अचानक भूकंप के झटकों के साथ भरभरा कर छत का एक हिस्सा गिर गया। एक साइड में लेटी अनीता बाल बाल बच गयी। छत गिरते ही अनीता कमरे से बाहर भागी और अपनी जान बचाई। दिलेर गंज की रहने वाली इस गरीब महिला ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन किया था परंतु उसका आवेदन स्वीकार नहीं हुआ और उसे आवास नहीं मिल सका। अनीता अपने जर्जर मकान में ही रहकर अपना गुजारा रही है। मंगलवार को आए भूकंप के तेज झटकों से उसके कमरे की छत भरभरा कर गिर पड़ी और वह बाल बाल बच गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User